Search
Close this search box.

प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले में शिक्षकों ने दिखाया हुनर

 

फोटो : अपने अपने प्रमाण पत्र के साथ हुनरमंद शिक्षक ।

अंगद कुमार सिंह। दलसिंहसराय

शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसपुर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन हुआ। इसमें प्रखंड के 18 संकुल संसाधन केंद्रों से चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सभी ने अपने-अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया।

 

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी ने इनोवेटिव टीएलएम तैयार किए हैं। इसी तरह विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए इनका उपयोग करना होगा। निर्णायक मंडल में वरीय प्रखंड साधन सेवी डॉ. अंजनी कुमार द्विवेदी, प्रधानाध्यापक राज कपूर पासवान, आंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रामपुर जलालपुर के प्राध्यापक गोपाल कृष्ण और लेखपाल चंदन श्रीवास्तव शामिल थे।

 

हिंदी विषय में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलोचक की रंजना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी में मध्य विद्यालय रघुवारपुर, गणित में उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबेडकर केवटा, पर्यावरण विज्ञान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर पगरा और उर्दू में प्राथमिक विद्यालय डाकोटोल ने पहला स्थान हासिल किया।

 

हिंदी में द्वितीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय यमुनाटार और तृतीय स्थान कुसुंबाती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की शिक्षिका सुजाता कुमारी को मिला। अंग्रेजी में दूसरा स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुनैला और तीसरा स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलोचक को मिला। गणित में दूसरा स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुनैला और तीसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति मथुरापुर को मिला। पर्यावरण विज्ञान में दूसरा स्थान मध्य विद्यालय दलसिंहसराय और तीसरा स्थान प्राथमिक अभ्यास साल रामपुर जलालपुर को मिला। उर्दू में प्राथमिक विद्यालय डाकोटोल की शिक्षिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें